
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर स्टेडियम में अतुल सिंह वालीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट का १५ अक्टूबर की रात्रि को फाइनल टूर्नामेंट गंजडुंडवारा टीम व सैफई (इटावा) टीम के बीच खेला गया। गंजडुंडवारा टीम में ने सैफई (इटावा) को 24, 17 से हराकर गंजडुंडवारा ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए सैकड़ों के संख्या में दर्शक पहुंचे। अतुल सिंह मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट कमेठी के सदस्य राहुल राठौर, कीर्तिवर्धन सिंह, ईशू, मिंशू, अन्नू, रिंकू आदि लोगों ने गंजडुंडवारा टीम के कप्तान को शील्ड व मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

