हरदोई, समृद्धि न्यूज़। जनपद से एक स्कूल में अबसे थोड़ी देर पहले गैस लीक होने की बड़ी खबर है। गैस लीक होने से कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हरदोई जनपद से एक चिंताजनक खबर है।संडीला कस्बे में स्थित एक स्कूल में गुरूवार सुबह अबसे थोड़ी देर पहले गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव या कैमिकल रिएक्शन के कारण स्कूल के कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। कुछ बच्चे बेहोश हो गये। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना संडीला कस्बे में स्थित लायन्स पब्लिक स्कूल की है। जहां स्कूल की छुट्टी से ठीक पहले गैस लीकेज या किसी केमिकल रिएक्शन के कारण बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गयी और कुछ बच्चे बेहोश हो गये। 13 बेहोश बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
