गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर

समृद्धि न्यूज। अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने हैं। वह बिग बॉस में देर से आए, लेकिन आते ही धमाल मचा दिया। पहले वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतकर आए थे। घर में एंट्री लेते ही सलमान खान ने उनका मजाक भी उड़ाया। इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बनकर गौरव खन्ना ने धमाल मचा दिया। टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल आ गया है। विनर के नाम का एलान हो चुका है। गौरव खन्ना ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। 7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां पर होस्ट सलमान खान ने विनर के तौर पर उनके नाम का एलान किया है। फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं। दोनों ने ही इस सीजन में खूब सुर्खियों बटोरी। दोनों ने अपने-अपने तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप 2 कंटेस्टेंट बने। सलमान खान ने पहले बतौर विनर गौरव के नाम का एलान किया और फिर उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी सौंपी। जैसे ही खुलासा हुआ कि वो विजेता बन गए हैं वहां बैठे तमाम लोग उनके लिए तालिया बजाने लगे। उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली बल्कि उन्हें 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली है, ये शो 24 अगस्त से शरू हुआ था, यानी 15 हफ्तों के बाद इसे अपना विनर मिला है। बिग बॉस-19 में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों में से फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक टॉप 5 में थे, जिसके बाद एक एक कर कंटेस्टेंट जीत की रेस से बाहर होते गए और आखिरी में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बचे। इसके बाद दोनों मेन घर से निकलकर स्टेज पर पहुंचे और फिर सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान करते हुए गौरव खन्ना का नाम लिया, जिससे पूरा स्टेज तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।? सनी लियोनी व कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। दरअसल, सनी लियोनी और करण कुंद्रा एमटीवी स्प्लिट्सविला के नए सीजन के प्रमोशन के लिए आए।

बिग बॉस 19 के फिनाले में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान और शो के मेकर्स ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें पिता समान बताया और उन्हें याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू गिरनने लगे और पूरा माहौल गमगीन हो गया। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन था, लेकिन अपने 90वें बर्थडे से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में सुपरस्टार बेहद इमोशनल हो गए। धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान खान ने कहा तो जब आप लोग अंदर थे, हमने धर्मेंद्र जी को खो दिया। मुझे नहीं लगता उनसे बेहतर कोई आदमी है। उन्होंने जो अपनी जिंदगी जी है, वह किंग लाइफ जी है। वह दिल खोलकर जीये हैं। उन्होंने खुद को संभालते हुए आगे कहा गॉड ब्लेस यू धरम जी। फिर शो के प्रतिभागियों से कहा गॉल ब्लेस यू ऑल। धर्मेंद्र का नाम लेते ही शो के सभी प्रतिभागी खड़े हो गए। सलमान खान ने आगे कहा अगर मैं ऐसा फील कर रहा हूं तो सनी बॉबी, एशा, हेमा जी, प्रकाश आंटी उनका परिवार कैसा फील कर रहा होगा।

पवन सिंह के साथ नीलम गिरी का धमाकेदार डांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *