समृद्धि न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान गया जिला का नाम (गया जी) करने का फैसला लिया गया है। नीतीश कैबिनेट से गया जी् के नाम पर मुहर लग गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने शुक्रवार को 69 एजेंडे पर मुहर लगाई है। सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह है कि गया शहर अब गया जी के नाम से जाना जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 50 लाख की राशि दी जाएगी। वहीं बिहार के सरकारी कर्मियों का डीए भी बढ़ाया गया है। बिहार में कैंसर की रोकथाम के लिए अलग से एक कमिटी का गठन किया जाएगा जो कैंसर केयर और रिसर्च पर काम करेगी। वहीं सुशील मोदी की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।
बिहार का गया जिला अब (गया जी) के नाम से जाना जाएगा
