ट्राली के पहिये से दबकर बालिका की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। ट्राली के पहिए से दबकर बालिका की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। बालिका की मौत पर स्वजन बिलखने लगे। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी लालू जाटव की पांच वर्षीय पुत्री सपना शनिवार शाम घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय गांव का एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर को मोड़ रहा था। पीछे खेल रही बालिका अचानक ट्राली के पहिए के नीचे दब गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतका चार भाई बहिनों मनीष, जिगर व शिवानी में दूसरे नंबर की थी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *