सोता में नहा रही बालिका की डूबने से मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। बच्चों के साथ सोता में नहा रही बालिका की पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी। स्वजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजन शव लेकर घर चले गए। गांव बहबलपुर निवासी अकरम खान की दस बर्षीय पुत्री अलसफा बुधवार दोपहर गांव के ही निकट खेतों की तरफ भैंस चराने गयी थी। उसी समय वह सोता में भरे बाढ़ के पानी में बच्चो के साथ नहाने लगी। बालिका नहाते समय गहरे पानी में डूब गयी। बच्चो ने घटना की सूचना बालिका के स्वजनो को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। पिता ने ग्रामीणों की मदद से एक घण्टे बाद शव को बाहर निकाला। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मृतका पांच भाई बहिनो में तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत पर मां अफसाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया स्वजन शव घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *