केडी बालिका डिग्री कालेज की छात्राओं ने स्वच्छता की जलायी अलख

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज आवास विकास लोहिया पुरम में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय की समस्त संकायों की छात्राओं ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के समस्त आचार्यों ने स्वच्छता संबंधी जानकारी छात्राओं को दी। छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *