विश्व एड्स दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरुक

के.डी.बालिका डिग्री कालेज में हुआ कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगर के लोहियापुर आवास विकास स्थित कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज में विश्व एड्स दिवस पर छात्राओं को जागरुक किया गया। प्राचार्य प्रेमलता श्रीवास्तव ने छात्राओ को एड्स से बचाव एवं सावधानियों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने बताया कि एड्स दिवस हर साल ०१ दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन एड्स के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। प्राचार्य ने कहा कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। जिससे बचाव ही इलाज है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता। यह बीमारी वायरस से इन्फेक्शन की वजह से होती है। इस बीमारी से जुड़े मिथक को दूर करने के लिए वल्र्ड एड्स डे मनाया जाता है। प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2022 के डाटा के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। इससे बचाव और इसकी रोकथाम के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इस मकसद के साथ वल्र्ड एड्स मनाने की शुरूआत की गई थी। एड्स या एचआईवी के बारे में समाज में मौजूद गलत अवधारणा के कारण इसकी रोकथाम करना काफी मुश्किल होता है। समाज में नीची नजरों से देखे जाने की वजह से लोग खुलकर इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इससे बचाव नहीं हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *