अलीगढ़: अलीगढ़ के भरेती गांव में खुदाई में सोने के सिक्के मिलने से हडक़ंप मच गया। पानी की पाइपलाइन के लिए खुदाई हो रही थी, तभी जमीन से 11 सोने के सिक्के निकले। खबर फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खुदाई रुकवा दी है और जांच कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात क्वार्सी थाना पुलिस को सिक्कों की बरामदगी की सूचना मिली। तुरंत एक टीम भेजी गई और सभी ग्यारह सिक्के मौके से बरामद कर लिए गए। उन्होंने कहा कि बाद में सिक्कों को एक आभूषण की दुकान में भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि वे सोने के बने हैं। पुलिस ने कहा कि अभी जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जैसे ही यह खबर फैली, भीड़ इक_ा हो गई। कुछ लोगों ने कथित तौर पर सिक्के छीनने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
बताया गया थाना क्वार्सी इलाके के गांव भरेती में उस समय हलचल मच गई, जब पानी निकासी के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जमीन से 11 सोने के सिक्के निकल आए। पाइपलाइन की खुदाई में जमीन से सोने के सिक्के निकलने की सूचना फैलते ही गांव में हलचल मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बता दें भरेती गांव के कुछ ग्रामीणों के घरों के पानी निकासी के लिए नालिया नहीं है। इससे वहां जलभराव हो जाता है। इसी को लेकर पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक मजदूरों को मिट्टी के नीचे दबे हुए सोने के सिक्के मिले। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सीओ सर्वम सिंह ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को ऐसे और सिक्के या धातु के सामान मिलते हैं, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। ऐसी कोई भी चीज़ जो ऐतिहासिक महत्व की हो, उसका संरक्षण सरकार की जिम्मेदारी है। आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।
अलीगढ़ के एक गांव में निकला खजाना, पाइप लाइन डालने की खुदाई के दौरान निकले सोने के सिक्के
