मंदिरों में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

भक्तों ने पूजा अर्चना कर अन्नकूट का लगाया भोग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्तिक प्रतिपदा शुक्ल पक्ष को गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोज लगाकर गोवर की आकृति की ज्योति जलाकर धूमधाम से महोत्सव मनाया गया। सोमवार को देर शाम व मंगलवार को गोवर्धन महाराज के महोत्सव में मुख्य महंत साधवी अर्चना दीक्षित ने पूजन किया। अन्नकूट व समस्त सब्जी, ऋतु अन्य पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान, फल, दूध, खीर, मेवा, मक्खन, मिश्री का भोग लगाकर योगीराज श्रीकृष्ण की पूजा की। आज के दिन वरुण देव का पूजन नंद बाबा के द्वारा सम्पूर्ण ब्रज मण्डल में किया जाता था। गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी उंगुली पर आज के दिन भगवान बाल कृष्ण भगवान ने उठाया था। वरुण के साथ इंद्र ने ब्रज को जलमग्न करने का दुष्साहस किया था। उसके घमण्ड को मिटाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन का पूजन करवाकर अन्नकूट व नूतन वस्तुओं के साथ पूजा शुरु होने लगी थी। कृषकों के लिए अन्न से प्राप्त वस्तुओं को मिश्रित कर भगवान को भोग लगाते है। जो गोवर्धन रुपी योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करते है उनके समस्त मनोरथों की पूर्ति यश कीर्ति प्राप्त होती है। विभिन्न प्रकार के भोग गोवर के गोवर्धन की प्रतिमा का पूजन कर भोग वितरित किया गया। इस अवसर पर अवधेश बाजपेयी, चंदन कटियार, जगदेवी, आरती, रेनू आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। रामऔतार, सुशील, अजीत, उमेश सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती में भाग लिया और महिलाओं ने नृत्य किया। वहीं घमंडी कूंचा में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने गोवर्धन पूजा में भाग लिया। चिन्मय गोस्वामी ने विधि विधान से पूजा करायी। लोगों ने घरों व मंदिरों में पूजा की। राधा माधव मंदिर घमंडी कूंचा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने परिक्रमा कर परिवार में सुख और शांति की प्रार्थना की और महाआरती में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *