समृद्धि न्यूज। असम के तिनसुकिया जिले में स्थित काकोपाथार आर्मी कैंप पर देर रात भीषण हमला हुआ है। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आधी रात के आसपास हुए इस हमले में तेज़ गोलीबारी और कई ग्रेनेड धमाकों की आवाज़ें गूंज उठीं। गोलीबारी का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, काकोपाथर स्थित भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाकर आधी रात के आसपास ग्रेनेड फेंके गए। इस विस्फोट में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। इन घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्मी कैंप पर हमले के बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के आसपास नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सेना के लोग चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।
