गुरु की बेटी निशा किन्नर का मीनाबाई ने किया भव्य स्वागत

ढोल नगाड़ों की धुन पर किया जमकर नृत्य, हजारों रुपये लुटाये
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गुरु की बेटी नंद के स्वागत में मीनाबाई किन्नर ने अपनी टीम के साथ फूलमालाओं तथा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। किन्नरों ने खुशी में दिल खोलकर लूटाये रुपये।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज निवासी मीनाबाई किन्नर के आवास पर उनके रिश्तेदार गुरु की पुत्री तथा रिश्ते में नंद निशा किन्नर निवासी जनपद कासगंज अपने साथियों के साथ जैसे ही कस्बे में पहुंची, तो उसका मीनाबाई किन्नर तथा उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया। निशा किन्नर व उनके साथियों को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा ढोल नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। खुशी से आहलादित मीनाबाई ने रुपयों गड्डियां खूब लुटाई तथा स्वागत में गीत गाये।

किन्नरों को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये और किन्नरों के नृत्यु तथा नाच गाने का लुत्फ उठाया। मीनाबाई किन्नर ने अपने आवास पर ले जाकर सभी का आदर सत्कार किया। इस मौके पर नवाबगंज के मीना बाई किन्नर, शालू, बबली, बिपाशा तथा मुख्य अतिथि के रूप में निशा किन्नर निवासी कासगंज तथा उनके आधा दर्जन से अधिक साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *