आधा दर्जन दबंगों ने खेत पर कब्जा करने का किया प्रयास

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवरईमठ निवासी तौफीक पुत्र रफीक खां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ५ नवंबर को समय लगभग ३ बजे अपराह्न मैं अपने परिवार के साथ अपने खेत स्थित ग्राम लुधईया में मौजूद था। खेत में समर चल रही थी। हमारा खेत पर ही मकान भी बना है। हमारे खेत को लेकर मुकदमा मशकूर खाँ से चल रहा है। आज खेत पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए मशकूर पुत्र मकबूल व उनका पुत्र शानू व अन्य पुत्र रानू, नूर नवी व तारिक पुत्र महमूद, गुडडू पुत्र मकसूद व रज्जन पुत्र नामालूम व अरवाज पुत्र बॉबी समस्त निवासीगण शिवरईमठ थाना कायमगंज एक राय होकर हाथों में लाठी-डन्डा व टकोरा लेकर आये और जबरदस्ती खेत पर कब्जा करने लगे। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मुझे व मेरे परिवार के मुफीद पुत्र सद्दन व सद्दन पुत्र अजीजुद्दीन व फराना पत्नी तौफीक को मारा पीटा। जिससे हम लोगो के चोटें आई हैं। गांव वालों के आ जाने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीडि़त के शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *