समृद्धि न्यूज। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। सेना प्रमुख ने अनूपगढ़ में एक कार्यक्रम में कहा है कि पाकिस्तान को अब सोचना पड़ेगा, उसे यह तय करना होगा कि भूगोल में रहना है या नहीं, भारत इस बार ऐसी कार्रवाई करेगा कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी जारी की है। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद बंद कर दे नहीं तो उसका भूगोल बदल दिया जाएगा। भारत के आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को बहुत बड़ी चेतावनी दी है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन 2.0 में संयम नहीं बरतेंगे। अगली बार पाकिस्तान का भूगोल बदल देंगे। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश एक साथ जुड़ गया, जो हमारे लोग विदेशों में थे वे सभी हमारे साथ जुड़ गए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विश्व भारत के साथ था। ऑपरेशन सिंदूर में हमने आतंकियों को निशाना बनाया हम नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं चाहते थे। पाकिस्तान की ओर से पहले 35-40 मौत की बात सामने आई, लेकिन 14 अगस्त को उन्होंने गलती से एक लिस्ट जारी कर दी जिसमें 100 से ज्यादा फौजियों की मौत की बात सामने आई। ये फौजियों की मौत के आंकड़े थे, क्योंकि पाकिस्तान आतंकियों को गिनता ही नहीं है। इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है। इस बार हम संयम नहीं बरतेंगे और आगे ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास और भूगोल में रहना है या नहीं। अगर उसे भूगोल में अपनी जगह बनानी है तो उसे आतंकवाद रोकना पड़ेगा। अगर ऊपरवाले ने चाहा तो इसका मौका भी जल्द ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने तय किया था कि इस ऑपरेशन के दौरान कोई भी बेकसूर नहीं मारा जाए और न हीं किसी मिलिट्री टारगेट को भी खत्म नहीं करना चाहते थे। हमारा टारगेट केवल आतंकी ठिकानों, उनके ट्रेनिंग सेंटर और आतंकियों के आकाओं को को खत्म करना था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे तब तक यह हमारे साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था और यह ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था, उन्होंने कहा कि इस बार भारत देश पूरी तैयारी के साथ है। सेनाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना के साथ-साथ आम जनता को भी सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश की कोई भी महिला अपनी मांग में सिंदूर लगाती है तो उस समय वो भारतीय सेना के जवानों को याद करती है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर किया गया है, पूरे ऑपरेशन का नाम एक ही रखा गया था जबकि इससे पहले जो भी ऑपरेशन किए गए हैं उनके नाम अलग-अलग हुआ करते थे। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अग्रिम क्षेत्रों और बीकानेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया। यहां उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने इस दौरान सेना के आधुनिकीकरण, युद्ध तैयारी, तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की बात दोहराई।
बोले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, ऑपरेशन सिंदूर-2 में पाकिस्तान का भूगोल बदल देंगे
