मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 20 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कंपिल, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य कंपिल में गुरुवार को आयोजित बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 20 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ ही दवाई भी दी गयी। शिविर का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 दलवीर सिंह ने किया। उन्होंने मौजूद मानसिक रोगियों के स्वजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी द्वारा अलग-अलग मानसिक दबाव का अनुभव किया जाता है। जो विभिन्न मानसिक रोगों का कारण होता है।

उन्होंने मानसिक रूप से पीडि़त बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतलें, टिफिन व सॉल वितरित किए। मनोचिकित्सक डॉ0 दीप्ति यादव ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में यह जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों के समान ही है। समाज में इससे ग्रसित लोगों को हीनभावना से देखा जाता है। इस कारण लोग इसे छुपाते हैं। इन्हें छुपाने के बजाय सामने लाएं और इलाज कराएं। डॉ0 हिमांशु डा0 शोभित ने मानसिक रोगों के विभिन्न लक्षणों को बताते हुए शिविर में आए लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, रमाशंकर गुप्ता, मनोज कुमार, रामबाबू, मोहित गंगवार, क्षेत्र की सभी सीएचओ व आशा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *