वार्ड नम्बर २६ में शिविर लगाकर मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेमोरियल मिशन अस्पताल के तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन वार्ड नम्बर २६ अपर दुर्गा कालोनी में सभासद विटान देवी की अध्यक्षता में उनके निवास पर सम्पन्न हुआ। नेत्र एवं दंत व स्त्री रोगों का परीक्षण किया गया। साथ ही मरीजों को दवाई वितरित की गई। सभासद विटान देवी ने बताया कि वार्ड में विभिन्न बीमारियों से परेशान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें दंत परीक्षण डा0 निखिल प्रसाद, स्त्री रोगों का परीक्षण डा0 निधि मिश्रा व नेत्र परीक्षण लैब टैक्नीशियन संदीप लाल व ऑटोमैट्रिक हिमांशु, एक्सरा टैक्नीशियन पंकज लाल व राजीव माथुर द्वारा किया गया। शिविर में ज्यादातर मरीज दांतों में पायरिया से पीडि़त पाये गये। साथ ही मोतियाबिंद के मरीज मिले। खांसी, जुकाम आदि की जांचे की गई साथ ही दवाईयां वितरित की गई। सभासद पति व फतेहगढ़ भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने शिविर की व्यवस्था देखी। एवं वार्ड के लोगों का शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाईयां दिलवायी। उन्होंने बताया कि यह वार्ड में पहला शिविर है, अगर जरुरत पड़ी तो आगे भी शिविर लगवाकर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *