Headlines

देश में कई जगह भारी बारिश, गिरे ओले, कई लोगों की मौत

समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सडक़ें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है।

Delhi Rain And Storm
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर बुधवार दोपहर गर्मी और उमस में झुलसा। शाम को मौसम ने अंगड़ाई ली तो राहत मिली, हालांकि ये राहत आफत भी लेकर आई। दिल्ली-एनसीआर में 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के कहर में दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के बाद तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। सडक़ें तालाब बन गईं। आंधी और बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक थम गया। कई इलाकों में पेड़ गिर गए। निजामुद्दीन में तूफान में गिरे खंभी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। गोकुलपुरी में एक बाइक सवार पर पेड़ गिर गया। Delhi Rain And Storm 3इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजहर के रूप में हुई है। वो 22 साल का था।
बदले मौसम ने सडक़ यातायात ही नहीं हवाई यात्राओं पर भी असर छोड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ। येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे रहे। इंडिगो ने एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और गरज-चमक की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2142 की श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट भयंकर टर्बुलेंस में फंस गया था। इस वजह से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, सभी यात्री और स्टाफ सुरक्षित है।

Delhi Rain And Storm 5

इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिमी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से औसतन 1.5 किमी ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक पश्चिम पूर्व ट्रफ लाइन मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक फैली हुई है।

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका

इस ट्रफ के प्रभाव से 21 से 26 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30.50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *