मौसम विभाग की तरफ से हाई अलर्ट जारी…

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज़ ।

जिला प्रशासन ने जारी की सूचना

29, 30 अप्रैल को जिले में आंधी बारिश और तेज हवाएं चलने के प्रबल आसार

1 व 2 मई को जनपद में आंधी बारिश और तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना

जिला प्रशासन की किसानों को सलाह, खुले आसमान में कटी हुई फसलों को ढक कर रखें किसान

खेत में काम करने के दौरान बारिश व आकाशीय बिजली चमकने के समय पर खंभों व पानी के स्रोतों से दूर रहकर यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर रुके

कृषि मंडियों में धान मंडी में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण कर भीगने से बचाने के लिए प्रशासन के निर्देश

बारिश व बिजली कड़कने के समय जन सामान्य को निम्न सावधानियाँ बरतने की सलाह दी गयी है-

घर के अंदर रहें, खिडकियां दरवाजे बंद रखे और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।

सुरक्षित आश्रय लें पेडों के नीचे आश्रय न लें।

कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।

इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।

बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें।

खेत में कटी हुई फसल उपज को पॉलिथीन शीट से ढक दें।

कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें।

अगर किसान खेत में है और उसे कोई आश्रय नहीं मिल रहा है, तो ऊंची इमारतों से बचें।

पेड के पास शरण (छिपना) लेने से अच्छा है, खुले में रहना ।

पशुओं को पेड के नीचे न बांधें क्योंकि हवा की गति सामान्य से अधिक तेज होने के कारण पेड़ / पेड़ की टहिनयों के गिरने की संभावना अधिक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *