युवक की जेब से उच्चकों ने उड़ाये ३९ हजार, मुकदमा दर्ज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी ज्ञानचन्द्र ने दो सप्ताह पूर्व कंपिल स्थित बैंक से उनतालीस हजार रुपए आलू का बीज खरीदने के लिए निकाले थे। ज्ञानचन्द्र कंपिल से टेम्पो में बैठकर कायमगंज जा रहा था। अचानक एक युवक कायमगंज स्थित दूध डेयरी के निकट टेम्पो को रोककर उतर गया और पीछे चल रही बाइक पर बैठकर भाग गया। फटी जेब देखकर ज्ञानचन्द्र को घटना की जानकारी हुयी। जानकारी होने पर पीडि़त ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लगभग दो सप्ताह बाद बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *