हिमाचल प्रदेश: विंग कमांडर अफशां ने अपने पति को दी अंतिम श्रद्धांजलि

समृद्धि न्यूज। विंग कमांडर अफशां ने अपने पति, विंग कमांडर नमांश स्याल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। विंग कमांडर नमांश स्याल 21 नवंबर को दुबई में तेजस क्रैश में शहीद हो गए थे।

दुबई में एयर शो के दौरान शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव लाया गया। उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थीं। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया पर एयर शो से पहले का उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

दुबई में एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटना में शहीद हुए पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह विशेष विमान से आज हिमाचल में उनके पैतृक गांव पहुंची। कांगड़ा एयरपोर्ट पर नमांश की पत्नी विंग कमांडर अफशां एयरफोर्स की वर्दी में अपने पति की पार्थिव शरीर के साथ पहुंची। 7 वर्षीय बेटी भी साथ में थी। मां वीना देवी बिलखती हुईं बाहर आईं। उन्हें एयरफोर्स के अधिकारियों ने संभाला। पिता जगन्नाथ के आंसू नहीं रुक रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *