SIR में बरती लापरवाही: 60 BLO और 7 सुपरवाइजर पर FIR

ग्रेटर नोएडा: SIR में लापरवाही करने पर डीएम मेधा रूपम ने 60 BLO और 7 सुपरवाइजर पर FIR दर्ज कराई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत यह कार्रवाई हुई। जिलेभर में दादरी में 32 बीएलओ और 1 सुपरवाइजर, नोएडा में 11 बीएलओ और 6 सुपरवाइजर और जेवर में 17 बीएलओ पर FIR दर्ज हुई है। डीएम के आदेश के बाद सभी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, दादरी, नोएडा और जेवर क्षेत्रों में नियुक्त अधिकारियों ने निर्देशों की अवहेलना की, जिसके बाद प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए सभी पर केस दर्ज करवा दिया। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कराया गया है। डीएम मेधा रूपम के आदेश के बाद ये मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि बार-बार आदेश देने के बाद भी BLO और सुपरवाइजर SIR का काम नहीं कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *