खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय चैम्पियन बने हिमांशु

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने शॉल ओड़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक सत्येन्द्र सिंह, संदीप कुमार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। कुर्सी रेस जूनियर वर्ग बालक में शिवम प्रथम, स्लो साइकिल रेस जूनियर बालिका वर्ग में सानिया प्रथम रही। लम्बी कूद जूनियर बालक वर्ग में जितेन्द्र प्रथम रहे। रस्सा कसी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के सामने आयोजित हुई। सभी विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चैम्पियन हिमांशु सिंह को प्रधानाचार्य अनिल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्रायें ऐसे ही मेहनत करें और उनका भविष्य उज्जवल हो। इस मौके पर चन्द्रपाल, सत्येन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र, संतोष कुमार, संदीप कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *