फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने कलेक्टे्रट पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा और धर्मांतरण के आरोप में डा0 पी0 कुजूर की गिरफ्तारी की मांग की। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि आवास विकास तिराहे पर हॉस्पिटल संचालक के द्वारा धर्म-परिवर्तन का केंद्र बनाकर धर्मांतरण कराया गया था। इस हॉस्पिटल का संचालन डा0 पी कुजूर करते है। दर्शाये गये ज्ञापन में दर्शाया कि वह अपने गुर्गों के साथ लगभग 2000 हिन्दू वाल्मीकि परिवारों को ईसाई बना चुका है। जिसका प्रशासन को शपथ पत्र के साथ ठोस सुबूत दिया जा चुका है। अभी तक डा0 पी0 कुजूर की गिरफ्तारी न होने पर विहिप व बजरंग दल के लोगों में रोष है। ४८ घंटे के अंदर अस्पताल सीज कर सरगना को गिरफ्तार किया जाये। ऐसे में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शन करने को वाध्य हो होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशाशन की होगी।
हिन्दू संगठनों ने धर्मांतरण के आरोपी डा0 पी0 कुजूर की गिरफ्तारी की मांग
