मेला रामनगरिया में हिन्दू रक्षा मंच ने किया भण्डारे का आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्री राम नगरिया पांचालघाट पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने पहुंचकर सभी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी एवं उनकी समस्त टीम को ब्रह्मचारी ने बधाई दी। भंडारे में कन्याओं सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। वृंदावन धाम मथुरा से पधारी साध्वी गंगा मिश्रा के द्वारा कथा प्रवचन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद एवं राष्ट्रीय सचिव बबिता पाठक ने भण्डारे में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत व रेखा सिंह, श्रद्धा दुबे, ऋचा अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, अतुल अग्निहोत्री, डॉ0 मनोज चतुर्वेदी, शिशुपाल सिंह, रीतू शुक्ला, नीतू मिश्रा, राधा तिवारी, वंदना पाल, सुधीर अवस्थी, मोहन अवस्थी, हिमांशु दीक्षित, आदित्य पाठक, अथर्व पाठक, वैभव सोमवंशी, संजीव बाथम, अनुराग कनोजिया, आर0बी0 सिंह, सर्वेश कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *