फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाल सेना के जिलाध्यक्ष पंकज पाल के नेतृत्व में बिजाधरपुर सेंट्रल चौराहे के पास कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए पंकज पाल ने 13 सूत्रीय कमेटी का गठन किया। उन्होंने अपनी कमेटी में आशाराम पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामबाबू पाल व दीपू पाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया। प्रदीप पाल को विधिक सलाहकार मनोनित किया। जिला महासचिव की जिम्मेदारी रोहित पाल व संदीप पाल को सौंपी। जिला सचिव का दायित्व हरवीर सिंह पाल, सुरजीत पाल, रंजीत पाल को मिला। जिला कार्यकारिणी सदस्य जवाहर लाल पाल, हरिराम पाल, रामसेवक पाल को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया गया।
पाल सेना की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
