अरुण डागा व पुखराज डागा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी ने फीता काटकर किया। विद्यालय में छात्र व छात्राओं द्वारा खाने पीने के स्टाल लगाए गए। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए पकवान को चखा। अच्छे पकवान बनाने पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नगर कायमगंज के मोहला शिवाला स्थित गायत्री पीठ विद्यालय प्रधानाध्यापक मनीषा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार सुबह होली मिलन समारोह व मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुणा डागा व कंपिल के समाजसेवी पुखराज डागा ने संयुक्त रूप से किया। मेले में बच्चों ने स्वयं व घर से लाए खाने पीने जैसे लस्सी, भेलपुरी आदि के स्टाल लगाए। इस दौरान मुख्य अतिथि व दूरदराज से आए लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए खाने का लुत्फ उठाया। बच्चों द्वारा अच्छा खाना बनाने पर प्रथम स्थान पर अनमोल, आर्यन व अनुराग, द्वितीय स्थान पर जया, नमामि व तृतीय स्थान पर अनुष्का, आवंशिका व दृष्टि। डेकोरेशन में रुद्र व सृष्टि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार रस्तोगी के द्वारा बच्चों को होली का महत्व बताया गया। होली के दौरान पक्के रंगों से होली न खेलकर गुलाल का प्रयोग करें। सभी ने बच्चों को ऐसे ही आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
