– विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व
समधन, (कन्नौज) समृद्धि न्यूज। जीटी रोड तेराजाकेट स्थित बाबू जागेश्वर प्रसाद मेमोरियल इण्टर काॅलेज में छात्र/छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ होली पर्व मनाया। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि होली पर्व को हम भारतीय संस्कृति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के हर त्योहार में एक संदेश होता है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार पर अपने मन से एक दूसरे के प्रति द्वेष मिटाकर आपसी प्रेम बढ़ाने तथा भाईचारा निभाने का प्रयास करें। होली जैसे पवित्र त्योहार को अश्लीलता एवं फूहड़पन से बचाकर इसकी पवित्रता को बनाए रखें। होली पर्व हमें समाज में एकता का संदेश देता है।
इस पर्व पर हम आपसी वैमनस्यता को त्याग कर एक दूसरे के गले मिलें। इससे पहले विद्यालय में होली का अवकाश घोषित किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने एक दूसरे के जमकर रंग लगाया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक भी शामिल रहे। इस मौके पर शिक्षक विकास कुमार, ओमेन्द्र सिंह, सरनाम सिंह, मनीष शर्मा, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, वीरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, रिषभ तिवारी, अमन यादव, आशीष कुमार, सचिन कुमार, अमन कश्यप, धीरेन्द्र कुमार, स्वाति , सौम्या , श्रुति, सुजाता, जूही, मुस्कान,ज्योति, संजू , छाया, अनामिका, रागिनी,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएँँ एवं कर्मी मौजूद रहे।
