फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर्ट अटैक पडऩे से होमगार्ड की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। होमगार्ड की मौत के बाद भी कोई भी विभागीय आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे परिजनों में रोष है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मुन्नालाल पुत्र रामस्वरूप निवासी दहेलिया थाना राजेपुर होमगार्ड के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती सीडीओ आवास पर थी। सोमवार को डियूटी के दौरान अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। जिस पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना पर पहुंचे परिजन पत्नी सुनीता देवी व बच्चों दुर्गा, स्वार्थी, मोनी व बेटा अजय, नंदू, पुनीत, अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई था। मृतक के बड़े भाई का पहले देहान्त हो चुका था। परिजनों का कहना है कि विभाग से कोई भी आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे उनमें रोष देखा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
हर्ट अटैक पडऩे से होमगार्ड की मौत
