नगर पंचायत अध्यक्ष ने गुपचुप तरीके से घर में करायी बोर्ड की बैठक

सभासदों ने पुन: एजेंडा निकालकर कार्यालय में बैठक कराने की मांग की
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत कार्यालय में होने वाली बोर्ड की बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गुपचुप तरीके से घर पर करा लिया गया। चेयरमैन द्वारा घर पर बैठक कराए जाने की जानकारी पर सोमवार को सभासद कुलदीप कुमार राजपूत, पवन कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, रामवती, बृजमोहन व सभासद के प्रतिनिधि बादल खान, अमन राठौर, अनिल शाक्य, राहुल यादव, अमित पाल, रूकुम पाल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मौजूद अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को पत्र दिया और कहा कि बिना किसी एजेंडा के बोर्ड की बैठक को माह मई व जून के बीच चेयरमैन ने कुछ सभासदों को अपने घर पर बुलाकर करा ली और सभासदों को गुमराह कर उनके रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए। सभासदों ने पुन: एजेंडा निकालकर कार्यालय पर बैठक को कराए जाने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि बैठक का एजेंडा ईओ के द्वारा निकाला जाता है। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठकों को नियमानुसार ही कराया जाता है। सभासद गलत आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *