कंपिल, समृद्धि न्यूज। ऐतिहासिक मंदिर के विश्राम गृह में महंत के निर्देशन में एक नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। जिसमें दूर दराज से आए मरीजों को परामर्श व दवाई वितरित की गयी। नगर में स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को होम्योपैथिक चिकित्सालय शिविर का शुभारंभ महंत आनन्द गिरी ने पूजा अर्चना व फीता काटकर किया। शिविर में लगभग साठ मरीजों की बीमारियों का उपचार कर दवाई वितरित की गयी। इस अवसर पर महंत ने कहा यह शिविर माह के चार रविवार लगेगा। इसमें आसपास व दूरदराज से आए गरीब व असहाय लोगों को नि:शुल्क परामर्श मिलेगा।
