सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सहायक नर्सिंग अधीक्षक अनिल गोयल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उन्हें फरीदाबाद स्थित मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदान की गई। सहायक नर्सिंग अधीक्षक अनिल गोयल लंबे समय से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के न्यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं। मरीजों की सेवा में उनके समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की सराहना विभिन्न मंचों पर होती रही है। उन्होंने मरीजों की सुविधा और देखभाल व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रभावशाली भूमिका निभाई है।
सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीके जैन, प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, के नर्सिंग ऑफिसर लवली जेम्स आदि अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यह उपाधि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय बनी।
विशेष सेवाओं के लिए विश्वविद्यालय के अनिल गोयल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
