फर्रखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल के आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस अग्निकांड में सभी सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुरदत्त में संदिग्ध परिस्थितियों में रजनेश पुत्र जोगराज की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जल गया। शुक्रवार को रजनेश पुत्र जोगराज की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिसमें दो तख्त, दो चारपाई, एक लकड़ी की अलमारी, बिस्तर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल कुलदीप तिवारी, कानून. गो विश्वास, विवेक पांडेय मौके पर पहुंचे। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पाया। बतातेत हैं कि इस अग्निकांड में समस्त गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गृहस्थी राख
