सौ मेधावी छात्राओं ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा शोध संस्थान का किया भ्रमण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विज्ञान क्लब फर्रुखाबाद द्वारा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यिगिकी विश्व विद्यालय कानपुर नगर का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विज्ञान एवं प्रौद्यिगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध संस्थाओं का भ्रमण कराया गया। जिला समन्वयक दीपिका राजपूत ने बताया कि कक्षा ११ में अध्यनरत्न जनपद के दस विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों का जनपद स्तरीय मेरिट में स्थान एवं ८५ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का चयन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़, फिरोज गांधी राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर, आरपी इंटर कालेज, स्वराजवीर जनता इंटर कालेज कमालगंज आदि विद्यालयों की छात्रायें चयनित की गई। वॉयो कन्ट्रोल लैब में यतेन्द्र श्रीवास्तव में फसलों में लगने वाले रोग, कीट आदि के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। प्रसार निदेशालय में सहायक अध्यापक सोहन लाल वर्मा ने पशु पालन व कीटाणु के बारे में व्याख्यान दिया। सहायक प्रधानाध्यापक डा0 अनिल कुमार सिंह ने बागवानी कटिंग व वंडिंग ग्राफिक्स के बारे में बताया। साथ ही फल उत्पादन व सब्जी उत्पादन पर जानकारी दी। सभी छात्राओं ने विश्व विद्यालय में बने म्युजियम का भ्रमण किया। छात्रा वाणी व रिया राजपूत ने हाईस्कूल मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया व तान्या शाक्या ने हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भ्रमण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या गीता वर्मा, शिक्षिका पूनम शुक्ला, ज्योति, कुलदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *