नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से भीख मंगवाने वाले पति के विरुद्ध पीडि़ता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शब्बू सिंह निवासी अनारकली पत्नी लखन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मैने अपनी पुत्री की शादी 15 वर्ष पूर्व नगला कटिया थाना कंपिल निवासी राजू नट से की थी। राजू मेरी पुत्री से रोज भीख मंगवाता है। जब पुत्री भीख मांगकर घर पहुंचती है तो राजू उसके पैसे छीनकर शराब पी लेता है और आये दिन मारता पीटता है। राजू ने घर का सारा सामान बेंचकर शराब पी ली है। पुत्री ने घर आकर घटना बतायी और कहा कि वह मुझे मार डालेगा। पीडि़ता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए पुत्री को न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी।
