कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पत्नी ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकार के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव अताईपुर कोहना निवासी सुमित राठौर उम्र 22 वर्षीय पुत्र नरेश चन्द्र राठौर ने मंगलवार की शाम अपने घर का दरवाजा बन्द कर कुंडे में सॉड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा बन्द होने के कारण आसपास के लोगों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो अन्दर सुमित फांसी पर लटका था। परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लेकर आये। जहाँ डाक्टर विपिन कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं मृतक की माँ शीलादेवी ने बताया की मेरा इकलौता बेटा था। हमने अपने बेेटे का विवाह 21 अप्रैल 2024 को जनपद फर्रुखाबाद कादरीगेट थाना क्षेत्र के चाँदपुर कक्ष निवासी शिवानी के साथ किया था। विवाह के बाद पति पत्नी में आये दिन कलेश होता रहता था। कल पत्नी से फोन द्वारा कोई बात हुई। जिससे हमारे बेटेे ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुँची मृतक की पत्नी शिवानी अपने परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँची। जहाँ उसने कहा हम 15 दिन पूर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आये हैं। बीते दिन हमारे पति ने हमसे कहा की कब आ रही हो। जिस पर हमने कहा जल्दी आ जायेंगे। सूचना मिली की मेरे पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गयी है। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार पत्नी मायके पक्ष के साथ पहुंची। जहाँ उसने ससुरालीजनों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया, तभी ससुराल पक्ष व मायके पक्ष में हुई तीखी नोंकझोक हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया।
पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
