पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी के मायके से न आने के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी नवीन (२६) पुत्र स्व0 सर्वेश पेंटिंग का काम करता था। उसके साथ में उसका भाई रामलखन भी पेंटिंग का काम करता था। कल शाम को खाना खाने के लिए जब मां कमला देवी ने नवीन को खाना खाने के लिए आवाज दी, तो कोई आवाज नहीं आयी। जिस पर मां ने कमरे में जाकर देखा, तो उसका शव फांसी पर झूल रहा था। मां ने पुत्र रामलखन को बुलाया और शव को नीचे उतारा गया। शव को देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। वहीं रामलखन ने बताया कि भाई नवीन की पत्नी लक्ष्मी बीते ५ महीनों से मायके में ही रह रही थी। वह बुलाने पर नहीं आ रही थी। जिससे नवीन तनावग्रस्त रहता था। शायद इसीलिए उसने घटन को अंजाम दिया। ——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *