पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद होने पर राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी 25 वर्षीय अनूज कुमार उर्फ छोटू पुत्र मुन्ना लाल जाटव राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीती रात पत्नी संध्या से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी विवाद के चलते छोटू ने घर से कुछ दूरी पर खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोग निकले तो उसे लटका देखा तो उसकी सूचना परिजनों को दी। दो वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *