मैने तमंचे से कई किये फायर, पुलिस की औखात नहीं कर ले गिरफ्तार

पंचायत सहायक का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरलशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नैगवां में तैनात पंचायत सहायक ने ब्लॉक के ऑपरेटर सहित कई अधिकारियों का नाम लेकर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी देते हुए कहा कि मैने तमंचे से कई फायर किए, पुलिस में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कर ले ऐसा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारा समाचार पत्र इसकी पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में वह अपने आपको भाजपा कमालगंज ब्लाक प्रमुख का रिश्तेदार बताने का दावा कर रहा है। साथ ही विभिन्न प्रकार की धमकियां व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल इस संदर्भ में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *