मैं सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा: डोनाल्ड ट्रंप

समृद्धि न्यूज। मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं, यह एक अच्छा कदम है, देखते हैं क्या होता है। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और रूस से खरीद को लेकर जुर्माने पर चल रहे घमासान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। रूस के साथ भारत के तेल खरीदने से नाखुश ट्रंप ने उन मीडिया रिपोट्र्स के दावों का स्वागत किया है जिनमें ये कहा गया कि भारत अब रूस के साथ तेल व्यापार नहीं करेगा। हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें खबर मिली है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, और अगर यह सच है तो यह एक अच्छा कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *