अगर आज पाक ने तोड़ा सीजफायर तो देंगे तगड़ा जवाब: सेना

भारतीय सेना का स्पष्ट संदेश, शिव तांडव स्तोत्र के संगीत से दृढ़ मानसिकता दिखाई
समृद्धि न्यूज। तीनों सेनाओं के अधिकारी जब प्रेस ब्रीफिंग करने पहुंचे तो ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति चलाई गई। इसके माध्यम से भी भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया।

02

ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बैकग्राउंड संगीत का इस्तेमाल किया गया वह: शिव तांडव स्तोत्र का है। एयरमार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर जानकारी दी।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसे लेकर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया है जो अभी भी जारी है। इस पर जानकारी देते हुए भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों की पहचान की थी, लेकिन कई आतंकी ठिकाने डर की वजह से खाली हो गए थे। भारत ने काफी सोच-समझकर टारगेट तय किए। फिर सेना ने इस आतंकी हमले का जवाब दिया।

भारत की गोलाबारी में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान भी मारे गए

9 और 10 मई की रात को भी पाकिस्तान ने एयरफील्ड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की। थलसेना और वायुसेना की समेकित वायु रक्षा प्रणाली की वजह से हर हमले को नाकाम कर दिया गया। भारत की गोलाबारी में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान मारे गए।

पाकिस्तान ने नागरिक विमान को हथियार बनाया: सेना

पाकिस्तान ने नागरिक विमान को हथियार बनाया। भारत के किसी एयरबेस को नुकसान नहीं हुआ। पाक ने श्रीनगर से कच्छ तक ड्रोन भेजे जम्मू, उधमपुर और पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान ने हमला किया।

नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गयाए 100 से अधिक आतंकी ढेर

सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए।

ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड आतंकी को भी खत्म कर दिया।

केवल आतंकवादियों को ही निशाना बनाने की रणनीति

डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि सेना ने सीमा पार के आतंकी परिदृश्य को समझने के लिए बहुत मेहनत की। सुरक्षाबलों ने सूक्ष्मता से काम किया और आतंकी शिविरों और प्रशिक्षण स्थलों की पहचान की। कार्रवाई करने के लिए कई जगहें सामने आईं, लेकिन हमने गहन विचार-विमर्श किया, हमें एहसास हुआ कि इनमें से कुछ आतंकी केंद्र अब मौजूद नहीं हैं। हमने तय किया था कि हम केवल आतंकवादियों को ही निशाना बनाएंगे और आम नागरिकों के साथ-साथ दूसरे नुकसान को रोका जाएगा। खुफिया एजेंसियों ने नौ आतंकी शिविरों के बारे में पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *