मुकदमा वापस न हुआ व्यापार मण्डल प्रदेश भर में चलायेगा आंदोलन: जीतू सोनी

आठ दिन का पुलिस को दिया अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आठ दिन के अंदर व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो बहुत बड़ा आंदोलन प्रदेश में किया जायेगा। गुरुवार को चौक स्थित जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के प्रतिष्ठान पर युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी ने कहा कि व्यापारियों पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसकी कोई बजह नहीं थी। जब पीडि़त पदाधिकारी ने चौकी इंचार्ज की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की थी। समय बीत जाने के बाद शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। तो प्रशासन ने व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। सबसे पहले पुलिस प्रशासन मुकदमा वापस करें और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरु की जाये। आठ दिन के अंदर अगर यह कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई तो यह व्यापारियों का आंदोलन पूरे प्रदेश में होगा। यह संगठन प्रदेश से लेकर पूरे भारत में है। आज हमारी सकरार, व्यापारियों की सरकार है, उसके बावजूद व्यापारियों का उत्पीडऩ हो रहा है। जबकि हम व्यापारी ही प्रशासन का हर संभव सहयोग करते है। उन्होंने कहा कि हमारी जिला व नगर में अब कोई फूट नहीं है, हम सब एक है और व्यापारी अंकुर सहित जिन व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज हुए है उन्हें वापस कराने की पहल की जायेगी। जीतू सोनी ने कहा कि उचित स्थान पर संडे बाजार लगने की भी प्रशासन से बात की जायेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद प्रभारी निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि हर हाल में प्रशासन को मुकदमा वापस लेना होगा। यह संगठन श्याम बिहारी मिश्रा का है। जिन्होंने संघर्ष करते हुए व्यापार मण्डल को यहां पहुंचाया है। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के साथ है, हर संभव मदद करेंगे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल उर्फ लालू कनौजिया ने कहा कि जनपद में हमसे पुराना व्यापारी कौन है, बातें तो सब करते रहते है। युवा प्रदेश अध्यक्ष का महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम राजू, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, संरक्षक ठा0 सर्वेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सक्सेना, मुन्ना गुप्ता, सौरव शुक्ला, विक्की अग्रवाल, डा0 अरुण अग्निहोत्री, डा0 महेन्द्र श्रीवास्तव, गायत्री मिश्रा, नेहा मिश्रा, सीता भदौरिया, रामजी पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *