अंधविश्वास के विरुद्ध विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में गुरुवार को अंध विश्वास के विरुद्ध विज्ञान लोकप्रियकरण एवं विज्ञान जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक दीपिका राजपूत ने बताया कि विज्ञान लोकप्रिय करण एवं विज्ञान जन जागरूकता हेतु के जीजीआईसी फतेहगढ़, रखा बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अंधविश्वास और विज्ञान विषय पर व्याख्यान मॉडल पोस्टर तथा निबंध, लेखन एवं नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। अंधविश्वास के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। विषय विशेषज्ञ अर्चना गुप्ता एवं प्रियंका पांडेय ने बच्चों को जागरूक करते हुए विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन किया। नींबू के अंदर से लाल खून, नारियल को पानी से जलाना, पीले कपड़े पर लाल हाथ बनाना, कोरे कागज पर पानी की सहायता से लेखन आदि प्रयोग कर छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य डा0 विनीत चौहान ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान गतिविधि में मॉडल में जावित्री तथा निबंध में नंदनी आरपी इंटर कॉलेज, पोस्टर में जैनब डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।सहयोग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता में देव चौरसिया जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पोस्टर प्रतियोगिता में चाहत कुशवाहा जीजीआईसी फतेहगढ़, भाषण प्रतियोगिता में सोना यादव जीजीआईसी फतेहगढ़, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सानिया राजपूत जनता इंटर कॉलेज फतेहगढ़, नुक्कड़ नाटक में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू मसीह, अनिल सिंह उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार पाल ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में शिक्षक सीता देवी, विशेष कुमार, बदन सिंह, नीरज कुमार, अर्जुन दीक्षित आदि ने देखी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरिराम त्रिवेदी, विद्यालय के उपप्रबंधक ओपी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *