
संकिसा। बुधवार देर शाम आईजी प्रशांत कुमार ने अपनी पत्नी के साथ संकिसा स्थित बौद्ध मंदिरों के दर्शन किए।
आईजी प्रशांत कुमार ने अपनी पत्नी के साथ संकिसा स्थित श्रीलंका मंदिर,वर्मा मंदिर,कंबोडिया मंदिर आदि बौद्ध मंदिरों तथा बौद्ध स्तूप के दर्शन किए।
आईजी ने भिक्षु डॉ.धम्मपाल महा थैरो से भगवान बुद्ध के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आईजी प्रशांत कुमार द रॉयल रेजिडेंस होटल पहुंचे।
इस समय पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
