ग्रामीण के घर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अवैध शस्त्र रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने देर शाम छापेमारी ग्रामीण के घर से अवैध शस्त्रों का जखीरा बरामद कर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपिल क्षेत्र के गाँव जिजोटा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की अचानक छापेमारी से हड़कम्प मच गया। उन्होंने एक ग्रामीण के घर को आनन आनन में चारों तरफ से घेर लिया और मुख्य द्वार से घर में प्रवेश कर गए। घर में मौजूद महिलाओं से जानकारी कर कमरें में रखा अवैध शस्त्रों का जखीरा बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिलाओं से जानकारी जुटानी चाही, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहां कोई पुरुष मौजूद नहीं। पुलिस अवैध शस्त्रों को लेकर थाने ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *