कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी मिट्टी के अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन माफिया धड़ल्ले से दिन के उजाले में खनन कर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉव अमलैया मुकैरी के पुल के पास धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध जारी है। सुबह होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और दिन के उजाले में धड़ल्ले से खनन कर पूरे दिन ट्रैक्टर में भरकर मिट्टी ले जाते दिखायी देते हैं। कुछ लोगों का दबी जुबान से कहना है कि इसमें खनन अधिकारी की मिलीभगत है। जिसके चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बताते चलें कि कुछ साल पूर्व खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से चढ़ाकर एक सिपाही की हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा की गयी सख्ती के चलते कुछ दिन खनन माफिया शांत रहे, लेकिन इसक बाद वह पुन: सक्रिय हो गये।
दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन जारी
