डिलेवरी के नाम पर परिजनों से 1700/-रुपये की वसूली
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। सीएचसी में अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है। परिजनों का आरोप है कि डिलेवरी के नाम पर उनसे १७००/- रुपये की वसूली की गयी।
कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है। इलाज और दवाओं के नाम पर मरीजों व उनके परिजनों से मनमाने ढंग से रुपए वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पीडि़त मरीज ने खुलासा किया कि उससे इलाज और डिलीवरी के दौरान 1700/- की वसूली की गई। यही नहीं जब छुट्टी (डिस्चार्ज) का समय आया तो दोबारा 100/- की मांग की गई। मजबूरी में परिजनों को यह रकम चुकानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी कमालगंज में यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि कई मरीजों और उनके परिजनों से लगातार सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत के बिना इस तरह का भ्रष्टाचार संभव नहीं है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल जहां मुफ्त इलाज और सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहीं मरीजों से जबरन अवैध पैसे वसूले जा रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों ने मांग की है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब मरीजों का शोषण बंद हो सके।
खैराती अस्पतालों में अवैध वसूली का खेल जारी…….
