सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बन गये आलीशान भवन, गिरना तय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका की भूमि पर अधिकांश लोगों ने कब्जा कर अवैध तरीके से आलीशान भवन बना लिये। जानकारी होने पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिये है। कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र सूफी संत रामचंद्र समाधि के सामने स्थित पड़ी बेशकीमती सरकारी भूमि पर बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर आलीशान भवन व दुकानें बना लीं। जानकारी होने पर डीएम ने जांच के आदेश दिये। राजस्व विभाग व नगर पालिका के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नापजोक शुरु की। जेसीबी से खाली पड़ी भूमि को समतलीकरण कर एकतार करने का काम किया गया। जिससे नापजोक के समय कोई चूक न हो। दो दिनों से चल रही नापजोक से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। जेसीबी देख चर्चा शुरु हो गई कि बाबा का बुलडोजर किसके आशियाने को जमीन में मिलायेगा। नगर पालिका सरवेयर भवानी दीक्षित व अब्दुल नाजिर पैमाइश के समय मौजूद रहे। राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल गौरव अग्निहोत्री, अशोक त्रिपाठी बंजर भूमि के, कानून-गो प्रमोद शुक्ला, लेखपाल अजीत द्विवेदी मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान देखने को मिला कि अवैध रुप से जिन लोगों ने कब्जा किया है उनके अलावा पीएम आवास के तहत कई आवास डूडा विभाग द्वारा बनवाकर खड़े करा दिये गये। अगर बुलडोजर चलता है तो सरकार को काफी क्षति पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *