योग सप्ताह के पांचवें दिन आसन, प्राणायाम व ध्यान के बताये गये महत्व

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह समारोह के पांचवें दिन का विषय अपना समूह खोजें, सभी के लिए योग था विषय के अनुरूप मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में प्रात: एक कार्यस्थल योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि योग सूत्र से प्रार्थना के साथ हुई। डा0 अरुण कुमार पांडे ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बताया कि एक स्थिर जीवनशैली, जो 6-8 घंटे तनावपूर्ण कार्य वातावरण में बैठने से प्रभावित होती है तथा जिसका प्रभाव हमारे कार्यक्षमता पर पङ़ता है। उन्होंने कार्यस्थल के तनाव को कम करने में योग के महत्व पर जोर दिया। संचालन करते हुए योग प्रशिक्षक डॉ0 कविता नेगी ने बैठे हुए विभिन्न संशोधित आसनों का निर्देश और प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रत्येक आसन, प्राणायाम और ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ0 अंजना दीक्षित, उप प्राचार्य डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 मनोज कुमार चतुर्वेदी, डॉ0 जितेंद्र रॉय गौड़, डॉ0 सुमन कुंडू, डॉ0 शिवोम दीक्षित, डॉ0 मनीष उपाध्याय शर्मा, डॉ0 रूमा डे, डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 दीपिका सिंह, डॉ0 ललिता यादव, डॉ0 कटीना भद्रा, डॉ0 इमरान पटेल, डा0 संदीप कोटवाल, डा0 मुकेश विश्वकर्मा, डॉ0 भारती पंचाल, डॉ0 समर्पिता भट्टाचार्जी, डॉ0 विकास पटेल, डॉ0 शबाज, डॉ0 अरुण कुमार पांडे, डॉ0 रेशमा, डॉ0 श्वेता, डॉ0 रसना, डॉ0 सिमरन, डॉ0 आनंद बाजपेयी, डॉ0 पुष्पेंद्र कुमार यादव, डा0 सचिन, डॉ0 मोहम्मद अनस खान, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 पीयूष माधव के अलावा धु्रव यादव, राहुल, रोहित, शिवम और नीलू यदुवंशी ने भी भाग लिया। साथ ही बड़ी संख्या में पीजी शोधार्थी और इंटर्न छात्र भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन ओम का जाप करते हुए ध्यान सत्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *