राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटस की नियुक्ति हेतु बैठक सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से सूची उपलब्ध कराने की कही बात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के बूथ लेवल एजेंटस की नियुक्ति हेतु कलेक्टे्रट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम नेबैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय दलों के अध्यक्ष/सचिव/ मंत्री/प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए बूथ लेवल एजेन्टस (बीएएलएस) अविलम्ब नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराये जाने की बात कही। बीएलए नियुक्त किये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से प्राप्त पत्र की प्रति उपलब्ध करायी गयी। जिसमें बीएलए-1 (फोर्म आईडी:बीएलए-१) बी0एल0ए0 2 (फोर्म आईडी:बीएलए-२), मृत मतदाताओं की सूची प्रस्तुत करने का प्रारूप, स्थान परिवर्तित निर्वाचकों की सूची प्रस्तुत करने का प्रारूप तथा अभिस्वीकृति (पावती) फार्म के सत्यापित एवं संशोधित हिन्दी अनुवादित प्रतियां संलग्न करते हुए उपलब्ध करायी गयी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के पत्र संख्या-681/सी0ई0ओ0-4-16/4-2025 12 जून के सथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या के माध्यम से फार्म बीएलए-2 (फोर्म आईडी:बीएलए-२) को संशोधित करते हुए प्रति उपलब्ध करायी गयी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि राजनैतिक दल द्वारा बीएलए नियुक्त किये जाने हेतु अधिकृत प्रतिनिधियों के नामों की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलए 1 (फोर्म आईडी:बीएलए-१) पर देगें तथा अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा बी0एल0ए0 2 (फोर्म आईडी:बीएलए-२) पर सम्बन्धित पोलिंग स्टेशन के लिए बी0एल0ए0 की नियुक्ति करेगें। जिसमें नवीनतम निर्देशानुसार बी0एल0ए0 2 (फोर्म आईडी:बीएलए-२) पर बीएलए का गोबाइल नम्बर अंकित करेगें व फोटो भी चस्पा किया जायेगा। बी0एल0ए0 सम्बन्धित पोलिंग स्टेशन का मतदाता होना आवश्यक है, जिस पोलिंग स्टेशन/बूथ के लिए नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलए अपने पोलिंग स्टेशन से सम्बन्धित मृत मतदाताओं, शिफ्टेड मतदाताओं की सूची उसी भाग के बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करायेगें। इसके अतिरिक्त ऐसे पात्र मतदाता जिनके नाम निर्वाचक नामावली में जुडऩे से छूट गये है के नाम शामिल कराने हेतु बूथ लेवल अधिकारी के कार्यों में सहयोग करेगें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार के अलावा राजनैति दलों में सपा से सुभाष चन्द्र शाक्य, सीपीआई (एम) से सुनील कटियार, आम आदमी पार्टी से जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस से वरुण त्रिपाठी, भाजपा से जय गंगवार, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन भाजपा से मुकेश गुप्ता, बसपा से विनोद गौतम व प्रधान सहायक/प्र0सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जयलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *