पत्नी से विवाद में पति ने टे्न से कटकर दी जान

भाई ने भाभी पर लगाया हत्या करवाने का आरोप पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से हुए विवाद में पति ने टे्रन से कटकर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के भाई ने भाभी पर भाई को मरवाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र बुढऩामऊ निवासी ३६ वर्षीय राजीव उर्फ छोटा पुत्र स्व0 रवीश चन्द्र ने शुक्रवार सुबह ५ बजे पैसेंजर टे्रन से कटकर जान दे दी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसी समय गांव के दूधिया रामजी ने भीड़ लगी देखी तो वह मौके पर पहुंच गया और शव की शिनाख्त राजीव के रुप में की। रामजी ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों के अनुसार बीती रात ९ बजे मृतक राजीव व उसकी पत्नी राजवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, तभी राजवती ने राजीव से बोला था कि जाओ मर जाओ जाकर वापस अपनी सकल मत दिखाना। उसके बाद राजीव घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवारवालों ने सोचा कि राजीव अभी गुस्से में है, सुबह आ जायेगा। रात में ही राजवती अपने तीन बच्चे छोड़कर अपने घर चली गई। मृतक की पुत्री आरती, पुत्र रजत, शौर्य आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई कन्हैया ने भाभी पर भाई को मरवाये जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *